सम्बंधित जानकारी
- चमचमाती बॉडीकॉन ड्रेस में सोनम बाजवा का सुपर बोल्ड लुक, देखिए तस्वीरें
- अमिताभ बच्चन ने फिर किया अयोध्या में इन्वेस्ट, सरयू नदी किनारे खरीदा इतने करोड़ का प्लॉट
- क्या अक्षय कुमार के पास नहीं है हेरा फेरी 3 के राइट्स? प्रियदर्शन बोले- मैंने कागज देखे हैं
- पृथ्वीराज कपूर ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में किया राज
- Hum Tum को 21 साल पूरे: कम सीन की वजह से ऋषि कपूर ने कर दिया था फिल्म करने से मना
दिग्गज तमिल अभिनेता राजेश का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राजेश का निधन हो गया है। राजेश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होने 75 साल की उम्र में चेन्नई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
राजेश की पत्नी जोन सिल्विया का पहले ही निधन हो चुका है। राजेश की एक एक बेटी दिव्या और एक बेटा दीपक है। राजेश के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के रामपुरम स्थित उनके आवास पर रखा गया है।
Rest in peace #Rajesh sir.. pic.twitter.com/9n8SBuUyCN
— Rajini Followers (@RajiniFollowers) May 29, 2025
राजेश के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने तमिल सिनेमा के अलावा मलयालम फिल्मों और टीवी की दुनिया में भी पहचान बनाई थी। राजेश ने साल 1974 में के बालाचंदर द्वारा निर्देशित फिल्म 'अवल ओरु कोटारा कथई' से एक्टिंग की शुरुआत की थी।
47 साल लंबे अपने करियर में राजेश ने 150 से ज्यादा फिल्मों में मेन और सपोर्टिग रोल निभाया। राजेश एक ऐसे कलाकार थे जो नायक से लेकर, डबिंग आर्टिस्ट, लेखक और टीवी कलाकार तक हर रोल में चमके।
