1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Amitabh Bachchan buys fourth fourth property in Ayodhya worth rs 40 cr

अमिताभ बच्चन ने फिर किया अयोध्या में इन्वेस्ट, सरयू नदी किनारे खरीदा इतने करोड़ का प्लॉट

Amitabh Bachchan Property
बॉलीवुड के कई सेलेब्स प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इन्हीं में एक महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। अमिताभ कई लग्जरी प्रॉपर्टी के मालिक है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में क प्रॉपर्टी खरीदी थी। अब बीग बी ने एक बार फिर अयोध्या में इन्वेस्ट किया है। 
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन ने 25 हजार वर्ग फुट का बड़ा प्लॉट अयोध्या में सरयू नदी के पास खरीदा है। इस प्लॉट की कीमत 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये प्रीमियम जमीन 'सरयू' के पास स्थित है, जो एक अपस्केल डेवलपमेंट है। 
इसमें बिग बी ने पहले ही 14.5 करोड़ रुपए का निवेश किया है। ये एरिया तेजी से हाई-एंड रियल एस्टेट के लिए एक हॉटबेड बन गया है, जो राम मंदिर बनने के बाद से ही सबकी नजर में है। 
 
अमिताभ बच्चन ने 2024 में अयोध्या में 10 हजार स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ थी। वहीं बीते दिन खबर आई थी कि बिग बी ने राम मंदिर से 10 किलोमीटर दूर एक 54 हजार स्क्वायर फीट का प्लॉट करीना है। यहां अमिताभ अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के जीवन और साहित्यिक योगदान का स्मारक बनाएंगे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या अक्षय कुमार के पास नहीं है हेरा फेरी 3 के राइट्स? प्रियदर्शन बोले- मैंने कागज देखे हैं