1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Yami Gautam Aditya Dhar Wedding Anniversary know her love story

Yami Gautam Aditya Dhar Wedding Anniversary know her love story

Yami Gautam Aditya Dhar Wedding Anniversary
Yami Gautam Wedding Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून 2021 को निर्देशक आदित्य धर संग गुपचुप शादी करके सभी को चौंका दिया था। यामी ने आदित्य संग शादी की खबर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके दी थी। दोनों की शादी में महज 18 लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद यामी पति आदित्य धर संग खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
 
एक इंटरव्यू में यामी ने आदित्य संग अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी। यामी गौतम ने बताया था की आदित्य धर से उनकी दोस्ती उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के प्रमोशन के दौरान हुई थी। उनके बीच डेटिंग जैसा कुछ नहीं था लेकिन हां दोनों अच्छे से एक-दूसरे को समझने लग गए थे।
 
यामी ने कहा था कि रिश्ते को सीक्रेट बनाए रखने में उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने काफी मदद की। वो अपने दोस्तों की शुक्रगुजार हैं कि आदित्य से उनका रिश्ता लाइमलाइट में नहीं आ पाया और दोनों ने सीक्रेट मैरिज करके सबको चौंकाया। 
 
यामी ने बताया था कि उनकी शादी बिलकुल वैसी ही थी जैसी कि वो और आदित्य चाहते थे। लॉकडाउन नहीं भी होता तो वह अपनी मैरिज सिंपल अंदाज में करना पसंद करते। वह जमीन से जुड़ी इंसान हैं और दिखावा उन्हें पसंद नहीं।
 
यामी गौतम ने बताया था कि वो और आदित्य अपनी लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करते हैं। यामी ने आदित्य का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि सेट पर क्रू की सदस्य जमीन पर बैठी थीं और आदित्य कुर्सी पर थे। ऐसे में आदित्य ने उन्हें जमीन पर बैठे देखा तो उन्हें तुरंत अपनी कुर्सी दे दी। दूसरों के लिए ये बात काफी छोटी होगी, लेकिन मेरे ये बात काफी अहम थी। इन्हीं छोटे बातों के कारण हमारा रिश्ता प्रोफेशनल से आगे बढ़ा और शादी तक पहुंचा। यामी और आदित्य हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लॉरेंस गैंग ने रची थी नाबालिगों के जरिए सलमान खान की हत्या कराने की साजिश, पुलिस ने प्लान किया फेल