1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. why arjun kapoor and malaika arora marriage is delayed

आखिर क्यों हो रही है मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की शादी में देरी?

Malaika Arora
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। साल 2019 में इस तरह की खबरें सामने आईं थी कि अर्जुन और मलाइका अप्रैल के महीने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे।

 
लेकिन बाद में मलाइका ने खुद इन सब बातों को अफवाह बताया था। फैंस इस बात को जानने के हमेशा उत्सुक रहते हैं कि दोनों शादी कब कर रहे हैं। ताजा खबरों की माने तो अर्जुन और मलाइका की शादी इतने दिनों क्यों बार-बार टल रही है, इसकी वजह सामने आ गई है।
 
खबरों के अनुसार अर्जुन कपूर अभी इस शादी के लिए तैयार नहीं है और वो इस समय अपने करियर पर फोकस कर रहे और सेटल होने की कोशिश में हैं। हालांकि, मलाइका अर्जुन से शादी करने के लिए एकदम रेडी हैं। 
अर्जुन की फैमिली भी यही चाहती हैं कि वो और मलाइका जल्द से जल्द एक दूसरे संग सात फेरे ले लें। अर्जुन का शादी को लेकर यह भी कहना है कि जिस दिन उन्हें सही समय लगेगा की अब वो तैयार हैं उस दिन खुद मलाइका से शादी कर लेंगे। 
 
बीते दिनों एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वह केवल उसी समय शादी करेंगे जब वह सही महसूस करेंगे। मैं हमेशा से थोड़ा ज्यादा मैच्योर रहा हूं जितना मुझे होना चाहिए था। मैं कभी-कभी इसका खामियाजा भुगतता हूं क्योंकि मैं उन पर बोझ डाले बिना ही सब कुछ संभालने के काबिल हूं। वे यह भी जानते हैं कि जब भी मैं इस तरह का फैसला लूंगा तो यह बहुत जल्द या देर से नहीं होगा, जिस दिन मुझे सही लगेगा उस दिन यह फैलसा ले लिया जएगा।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों दिबाकर बनर्जी निर्देशित 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी।
अगला लेख
कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को अपने हाथों से खिलाया खाना, बोले- काफी दुबली हो गई हो