1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kartik aaryan feeds sara ali khan in new photo

कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को अपने हाथों से खिलाया खाना, बोले- काफी दुबली हो गई हो

Kartik Aaryan
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही कार्तिक आर्यन ने सारा के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खुब वायरल हो रही हैं।


इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन, सारा को अपने हाथों से खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'काफी दुबली हो गई हो, आओ पहले जैसी सेहत बनाएं।' 
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री किसी से छिपी नहीं है। दोनों अब लव आज कल फिल्म से पहली दफा ऑन स्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक और सारा की बॉन्डिंग को काफी पसंद भी किया गया है।
 
कार्तिक और सारा के अलावा फिल्म में आरुषि मल्होत्रा और रणदीप हुड्डा भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे। कार्तिक फिल्म में वीर और रघु के रोल में होंगे। यह वैलेंटाइन डे 2020 के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज होगी।
अगला लेख
प्राण के बारे में 40 रोचक जानकारियां