1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when ranveer singh reveal bedroom and suhagraat secrets with deepika padukone

जब रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग सुहागरात को लेकर कह दी यह बात

Deepika Padukone
Ranveer Singh Deepika Padukone Wedding Anniversary : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैं। ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक इनकी जोड़ी हिट है। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं।
 
रणवीर सिंह करण जौहर के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण 7' में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। इतना ही नहीं रणवीर ने अपनी शादी और बेडरूम सीक्रेट्स से जुड़ी कई बातें बताईं। 
 
शो में बिंगो  गेम के दौरान, रणवीर ने कबूल किया कि उन्होंने अपनी सुहागरात पर सेक्स किया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी वैनिटी वैन में भी इसे किया था और उनके पास कई तरह के सेक्स के लिए अलग-अलग प्लेलिस्ट हैं। 
 
जब करण जौहर ने पूछा कि क्या वह शादी की सभी रस्मों के बाद थक नहीं गए थे, तो उन्होंने अपना सिर हिलाया और कहा, 'नहीं, मैं बहुत बिजी था।'
 
दीपिका और रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में पहली बार साथ काम किया था। इसी के बाद दोनों की नजदीकियों की चर्चा थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'एनिमल' का नया गाना 'पापा मेरी जान' रिलीज, रणबीर-अनिल की दिखी इमोशनल बॉन्डिंग