1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Vivek Agnihotri received thret because he criticised Pathaan song Besharam Rang

पठान के गाने बेशरम रंग की आलोचना करने पर विवेक अग्निहोत्री को धमकी- घर के अंदर घुस कर...

Vivek Ranjan Agnihotri
द कश्मीर फाइल्स की कामयाबी के बाद फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री काफी मुखर हो गए हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय रखने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' की आलोचना की थी इस पर उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। 
 
विवके ने उन्हें मिला एक मैसेज साझा किया है जिसमें लिखा है- तुझे ढूंढ रहा हूं मैं तुझे... घर के अंदर घुस कर तेरा भेजा उड़ा दूंगा। जस्ट वॉच।' यह मैसेज लिखने वाला अपने आपको शाहरुख खान का फैन बता रहा है। 


 
विवेक ने इस मैसेज के साथ लिखा है- बादशाह (शाह रुख खान) सही थे। यहां सोशल मीहिया पर बहुत निगेटिविटी है (लेकिन हम पॉजिटिव हैं)  
 
गौरतलब है कि हाल ही में शाहरुख खान ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सोशल मीडिया पर निगेटिविटी के बारे में कहा था। 
 
बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई बिकिनी पर काफी बवाल हुआ और लोगों की भावानाएं आहत हुईं। नेताओं, संतों ने आलोचना की। फिल्म के बहिष्कार की अपील की गई और कुछ जगह विरोध में प्रदर्शन भी हुए। दूसरी ओर विवेक ने अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की तैयारी शुरू कर दी है। 
अगला लेख
प्रभास के आगे रितिक रोशन कुछ भी नहीं, एसएस राजामौली का पुराना वीडियो सामने आया