1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha parmar quits tv show bade achhe lagte hain 2

नकुल मेहता के बाद दिशा परमार भी 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को कहेंगी अलविदा

Nakuul Mehta
टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। बीते दिनों 'राम' का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस नकुल मेहता ने शो को अलविदा कह दिया था। अब शो की लीड एक्ट्रेस दिशा परमार ने भी 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को छोड़ने का फैसला कर लिया है। 

 
एक इंटरव्यू के दौरान दिशा परमार ने इस बात का इशारा किया है। कहा जा रहा है कि शो में 20 साल का लीप आ रहा है और दिशा अपनी उम्र से बड़ा किरदार निभाने को तैयार नहीं हैं। वह 25 साल के बच्चों की मां नहीं बनना चाहती हैं। 
 
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में दिशा परमार ने कहा, जब मेकर्स ने इस शो में लीप लाने का फैसला किया तो मुझे शो पर एक 5 साल की बच्ची की मां का किरदार निभाना पड़ा। मुझे परेशानी थी लेकिन ट्रैक अच्छा लगा तो मैंने ये रोल किया और इंजॉय भी किया। 
 
दिशा ने कहा, अब 20 साल के लीप को देखकर लगता है कि मैंने शो को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और डेढ़ साल बाद अब यह आगे बढ़ने का समय है। मैं यह नहीं कह रही कि मैं शो छोड़ रही हूं, बल्कि नए प्रोजेक्ट्स और नई शुरुआत की ओर बढ़ रही हूं। 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' का अनुभव शानदार रहा और मैंने इसे खूब एन्जॉय किया।
 
दिशा परमार ने 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा, प्यारा-प्यारा' से टीवी डेब्यू किया था। इस शो में भी वह नकुल मेहता के साथ नजर आई थीं। दिशा ने 'कोई अपना सा' में भी काम किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बर्फ हटाते समय हादसे का शिकार हुए 'एवेंजर्स' एक्टर जेरेमी रेनर, हालत गंभीर