• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidya balan pratik gandhi film do aur do pyaar trailer out
Last Modified: शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (16:19 IST)

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार का ट्रेलर रिलीज, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की दिखी कहानी

फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Movie Do Aur Do Pyaar Trailer
Do Aur Do Pyaar Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति की फिल्म 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विद्या बालन और प्रतीक गांधी पति-पत्नी के बने दिख रहे हैं, जिनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 
 
फिल्म के ट्रेलर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर की शुरुआत काव्या (विद्या बालन) और अनिरुद्ध (प्रतीक गांधी) के झगड़े से होती हैं। दोनों पति-पत्नी का रिश्ता ठीक नहीं है। दोनों का रिश्ता बोझिल हो चुका है और वे किसी तरह इसे खींच रहे हैं।
 
इसके बाद ‍विद्या और प्रतीक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला बैठते है। विद्या बानल विक्रम (सेंधिल राममूर्ति) के प्यार में पड़ जाती है। वहीं प्रतीक रोजी (इलियाना डिक्रूज) को दिल दे बैठते हैं। दोनों अपने नए पार्टनर के साथ खुश हैं। लेकिन विद्या और प्रतीक एक रात फिर साथ गुजारते हैं और करीब आ जाते हैं। 
 
इसके बाद फिल्म में कईं ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए विद्या बालन ने लिखा, कमर कस लें, क्योंकि अब दो और दो प्यार’ के साथ मज़ा और रोमांस दोगुना करने का समय आ गया है! दो और दो प्यार ट्रेलर जारी, 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
 
बता दें कि अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत एलिप्सिस एंटरटेनमेंय प्रोडक्शन की फिल्म 'दो और दो प्यार' का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
 
ये भी पढ़ें
फरदीन खान बने वली मोहम्मद, जुल्फिकार का रोल करेंगे शेखर सुमन, हीरामंडी के नवाबों का फर्स्ट लुक आउट