बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं और इस मौके पर कई सुपरस्टार्स मौजूद रहने वाले हैँ।
ताजा खबरों की माने तो शादी से पहले वरुण धवन ने शुक्रवार रात काफी धमाकेदार बैचलर पार्टी की है और इस मौके पर उनके साथ उनके कॉलेज और स्कूल के दोस्त थे। यह पार्टी सुबह तक चली है। इसमें वरुण धवन अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करते नजर आए, जबकि म्यूजिक को बहुत दूर तक सुना जा सकता था।

वहीं 23 जनवरी को वरुण धवन की संगीत सेरेमनी है। वरुण धवन की शादी अलीबाग के एक विला में हो रही है। इसमें शशांक खेतान, मनीष मल्होत्रा जैसे लोग पहुंच चुके हैं। वरुण धवन शुक्रवार की शाम अपने परिवार के साथ अलीबाग पहुंचे।
इस शादी में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स शामिल होने वाले हैं जिनमें सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। खबरों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के प्लानर ही वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के प्लानर भी हैंl