शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan and jackie shroff starrer film baby john teaser out
Last Modified: रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (12:31 IST)

वरुण धवन की बेबी जॉन का टीजर रिलीज, जैकी श्रॉफ का खूंखार लुक आया नजर

Baby John Movie Teaser
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ नेगेटिव ‍किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ के किरदार का नाम 'बब्बर शेर' है। वहीं फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो होने वाला है।
 
हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बेबी जॉन' का टीजर शेयर किया है। टीजर में जैकी श्रॉफ खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार के लंबे भूरे बाल है, जबकि उन्होंने अपने हाथों में अंगूठियां और गले में जंजीर पहन रखी है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वीडियो में जैकी श्रॉफ जेल में बंद दिखाई देते हैं और उनके खून से सने हाथ में एक हथियार दिखता है। वरुण धवन ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाओ, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा था। बब्बर शेर आपके लिए आ रहा है। 
 
फिल्म 'बेबी जॉन' का निर्देशन कलीस ने किया है। कीर्ति सुरेश इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा इस फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'बेबी जॉन' को जियो स्टूडियो ने एटली और सिने1 स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है। 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता थे अशोक कुमार, मुख्य अभिनेता के बीमार होने पर मिला था पहली बार एक्टिंग का मौका