1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. user said vidyut jammwal should be next american president actor gave a reply

विद्युत जामवाल बने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Vidyut Jammwal
डेयरडेविल अभिनेता विद्युत जामवाल अपने स्टंट से अपने फैंस को चकित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। विद्युत दुनिया के टॉप 10 मार्शल आर्टिस्ट में शुमार हैं। वह कमांडो, खुदा हाफिज जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बारे में एक ट्वीट का तगड़ा जवाब दिया।

 
एक्शन स्टार विद्युत ने सोशल मीडिया पर जमी हुई झील में योगा और मार्शल आर्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेता को जमी हुई झील में इस तरह के समर्पण के साथ योग करते देख प्रशंसक चकित हो गए। एक यूजर ने ऐसा कमेंट लिखा जिसने विद्युत का ध्यान खींच लिया।
 
एक यूजर ने लिखा, 'विद्युत जामवाल को अमेरिका का राष्ट्रपति नियुक्त किया जाना चाहिए। जैसे की वह इस सर्द तापमान में जमी हुई झील में नहा रहे हैं। इस ट्वीट पर विद्युत ने फौरन हिस्टीरिकल रिप्लाई लिखा।
 
अभिनेता ने लिखा, 'कृपया इसे जल्दी करें। मेरे देश में बहुत से लोगों को लंबी लाइनों के बिना यूएस वीजा की जरूरत है।' इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी पोस्ट किया। 
 
विद्युत जामवाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही लीडर और राजनेता शेर सिंह राणा की बायोपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा विद्युत फिल्म क्रैक में अर्जुन रामपाल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रभास की 'सालार' का पोस्टर हुआ ट्रेंड, इस दिन रिलीज होगी फिल्म