सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वायरस पर बनी पहली फिल्म रिलीज, यह है स्टोरी
- Extraction Movie Review: क्रिस और धमाकेदार एक्शन बनाते हैं फिल्म को देखने लायक
- सलमान खान की अगली फिल्म में आसिम रियाज निभाएंगे यह किरदार!
- कैमरे के पीछे ऐसे रहती थी रामायण की स्टारकास्ट, दीपिका चिखलिया ने शेयर की तस्वीर
- कयामत से कयामत तक: प्रमोशन के लिए खुद फिल्म का पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
उर्वशी रौटेला का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, ट्वीट कर दी जानकारी
लॉकडाउन में भी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। लेकिन अब उर्वशी का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। इस बात की जानकारी खुद उर्वशी ने अपने ट्विटर अकांउट से एक ट्वीट करते हुए दी है।
My Facebook has been hacked please don’t respond to any messages or post as it is not done by me or my team @Facebook @facebookapp
— URVASHI RAUTELA (@UrvashiRautela) April 24, 2020
इस ट्वीट में उर्वशी रौटेला ने ये भी बताया है कि उन्होंने मुबंई पुलिस से इसकी शिकायत भी कर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा फेसबुक हैक कर लिया गया है, कृपया किसी भी संदेश या पोस्ट का जवाब न दें। क्योंकि ये मेरे या मेरी टीम द्वारा नहीं किया गया है।'
My Facebook has been hacked please don’t respond to any messages or post as it is not done by me or my team @Facebook @facebookapp
— URVASHI RAUTELA (@UrvashiRautela) April 24, 2020
उर्वशी रौटेला की शिकायत के बाद मुबंई पुलिस एक्शन लेते हुए ट्वीट किया, 'हमने आपकी शिकायत साइबर पुलिस स्टेशन को भेज दी है।' बता दें कि इससे पहले भी 2017 में उर्वशी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने फेसबुक के जरिए सभी की इसकी सूचना दी थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौटेला बहुत जल्द एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी जो 2017 की सुपर हिट तमिल फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की रीमेक है।
