1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tunisha sharma birthday know about actress

महज 14 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम | tunisha sharma birthday know about actress

Tunisha Sharma Birthday
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अगर तुनिषा आज जिंदा होती तो वह अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होती। हालांकि अपने पिता के निधन के बाद से ही तुनिषा अपना बर्थडे नहीं मनाती थीं।

 
तुनिषा के निधन से इंडस्ट्री और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। तुनिषा शर्मा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें....
 
तुनिषा शर्मा महज 14 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह सबसे पहले टीवी शो 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' में नजर आई थीं। इस शो से उन्हें काफी फेम मिला था। 
 
तुनिषा शर्मा चक्रवर्ती अशोक सम्राट, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभानअल्लाह जैसे शोज में भी काम किया। टीवी शोज के अलावा तुनिषा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। उन्हें फितूर, बार बार देखो, दबंग 3 और कहानी 2 जैसी फिल्मों में देखा गया था।
 
तुनिषा ने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। उनके म्यूजिक वीडियो में हीरिये, मन बसिया, तू बैठा मेरे सामने शामिल है। तुनिषा इन दिनों 'अली बाबा : दास्तान ए काबुल' में नजर आ रही थीं। इसी शो के सेट पर उन्हें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'फटाफटी' से सामने आया रिताभरी चक्रवर्ती का फर्स्ट लुक पोस्टर, फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने बढ़ाया इतना वजन