सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tiger shroff wishes his guru ji hrithik roshan on his birthday
Written By
Last Modified: रविवार, 10 जनवरी 2021 (12:16 IST)

टाइगर श्रॉफ ने अपने 'गुरु' रितिक रोशन को खास अंदाज में बर्थडे किया विश, बोले- आपका यह साल शानदार हो...

Tiger Shroff
बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर रितिक रोशन 10 जनवरी को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स भी बधाइयां दे रहे हैं।

 
वहीं, टाइगर श्रॉफ ने रितिक रोशन को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। टाइगर ने सोशल मीडिया पर फिल्म वॉर से एक वीडियो शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने इस वीडियो को शेयर करते कैप्शन में लिखा, 'आपका यह साल शानदार हो गुरुजी। आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे।'
 
टाइगर के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रितिक रोशन को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म वॉर में साथ काम किया था।
 
इस फिल्म में दोनों ने शिष्य और गुरु की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। यह पहली बार था जब टाइगर और रितिक रोशन ने साथ में स्क्रीन शेयर किया था।
 
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें गणपत, हीरोपंती 2, बागी 4 जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, रितिक रोशन के किसी भी फिल्म की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई हैं।
 
ये भी पढ़ें
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से खत्म हुआ 'नायरा' का सफर, शिवांगी जोशी बोलीं- कहानियां खत्म होती हैं किरदार नहीं...