सम्बंधित जानकारी
- कानूनी पचड़े में फंसे कपिल शर्मा, न्यूयॉर्क के प्रमोटर ने लगाया यह आरोप
- शुरू होने जा रहा 'कॉफी विद करण सीजन 7', जानिए एक एपिसोड के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं करण जौहर
- इस वजह से महेश भट्ट ने सरेआम कर दी थी सुष्मिता सेन की बेइज्जती, एक्ट्रेस ने गुस्से में किया था यह काम
- जुग जुग जियो के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के 5 कारण
- करण जौहर के 'कॉफी विद करण 7' में नजर आएंगे ये स्टार, देखिए शो का ट्रेलर
शशांक खेतान की अगली फिल्म में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, पुर्तगाल में होगी शूटिंग! | tiger shroff shashank khaitan join hands action project
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपथ' की शूटिंग में बिजी है। टाइगर अब तक कई एक्शन फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि टाइगर श्रॉफ निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म में नजर आ सकते हैं, यह फिल्म रोमांस और एक्शन से भरपूर होगी।
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, शशांक और टाइगर इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला रहे हैं और जल्द ही इसे पुर्तगाल में फ्लोर पर ले जाएंगे। अगस्त में, टीम देश के आश्चर्यजनक प्राकृतिक परिदृश्य के बीच पुर्तगाल में एक्शन की शुरुआत करेगी।
खरबरों के अनुसार पुर्तगाल एक फिल्म अनुकूल देश है जो उदार कर छूट, स्थानीय क्रू पूल, किराए की कंपनियों और मजबूत उत्पादन सहायता प्रदान करता है। निर्देशक शशांक खेतान के गोविंदा नाम मेरा की शूटिंग पूरी करने के बाद पुर्तगाल जाने की उम्मीद है।
यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट श्रद्धा कपूर या फिर जाह्नवी कपूर नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बार में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
