सम्बंधित जानकारी
- फिल्म 'इमरजेंसी' में यह एक्टर निभाएगा अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार, फर्स्ट लुक रिलीज
- शमशेरा फ्लॉप होने के 5 कारण, रणबीर कपूर का स्टारडम भी फिल्म को डूबने से नहीं बचा पाया
- 5 बातें जो कृति सेनन को देती है खुशी
- दिशा पाटनी ने कहा एक विलेन रिटर्न्स में जॉन के साथ बोल्ड सीन करने में कोई झिझक नहीं हुई
- रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कर मिसाल की कायम, महिलाएं शरीर दिखा सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं: रामगोपाल वर्मा
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हुआ ब्रेकअप! | tiger shroff and disha patani breakup
मनोरंजन जगत में अक्सर रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। बीते कुछ समय में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे तो कई अलग भी हो गए। वहीं अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के मशहूर कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था।
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी कथित रूप से पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों अक्सर इवेंट और वेकेशन पर साथ में स्पॉट किए जाते थे। दिशा टाइगर की फैमिली के साथ भी खास बॉन्ड शेयर करती थीं। दिशा और टाइगर के अलग होने की खबर से फैंस निराश है।
खबरों के अनुसार दिशा और टाइगर ने साल की शुरुआत में ही अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों अब 'सिंगल' हैं। हालांकि, अभी दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार टाइगर श्रॉफ के एक दोस्त ने दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, हम सभी को इसके बारे में पिछले कुछ हफ्तों पहले ही पता चला है। उन्होंने वास्तव में हम में से किसी के साथ इस बारे में बात नहीं की है। वह ब्रेकअप से ज्यादा प्रभावित नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भले ही एक-दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन वह अब भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं और एक-दूसरे की फिल्मों का प्रमोशन कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ के पास 'गणपत: पार्ट 1', 'स्क्रू ढीला' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्में हैं।
