रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ranveer Singh nude photoshoot ram gopal varma said this gender equality
Written By
Last Updated : मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (13:11 IST)

रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कर मिसाल की कायम, महिलाएं शरीर दिखा सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं: रामगोपाल वर्मा

रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कर मिसाल की कायम, महिलाएं शरीर दिखा सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं: रामगोपाल वर्मा - Ranveer Singh nude photoshoot ram gopal varma said this gender equality
रणवीर सिंह ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है। रणवीर के बदन पर कोई कपड़ा नहीं है। फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा का कहना है कि रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कर मिसाल की कायम, महिलाएं शरीर दिखा सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं। 
 
रणवीर के न्यूड फोटो शूट पर काफी बवाल मचा है। इसके पहले मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमण ने भी न्यूड फोटोशूट कराया था। रणवीर की काफी आलोचना की जा रही है, जबकि कई महिलाएं न्यूड फोटोशूट कराती हैं, लेकिन पुरुष ऐसा बहुत कम करते हैं। 


 
निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा का कहना है कि ये तो जेंडर इक्वालिटी है। पहले कई अभिनेत्रियों को ऐसा करते देखा गया है। रणवीर ने ऐसा कर लिया तो क्या गलत किया। उन्होंने तो मिसाल कायम की है। 
 
एक टर्किश कालीन पर अलग-अलग पोज में रणवीर न्यूड नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मैगजीन के साथ बात भी की है। जहां रणवीर की आलोचना हो रही है तो कई लोग रणवीर के समर्थन में भी आगे आए हैं। 
ये भी पढ़ें
दिशा पाटनी ने कहा एक विलेन रिटर्न्स में जॉन के साथ बोल्ड सीन करने में कोई झिझक नहीं हुई