dharma sangrah
✕

Ganapath Release Date Out: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर गणपत की रिलीज डेट अनाउंस

Updated: बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (15:48 IST)
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर भारत की पहली डायस्टोपियन एक्शन थ्रिलर गणपत का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। लेकिन अब उनका ये इंतजार खत्म होता दिख रहा है, क्योंकि पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। मेकर्स ने एक पॉवर पैक्ड अनाउंसमेंट वीडियो जारी करते हुए इस बात का एलान किया है कि गणपत हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु सहित पांच भाषाओं में 20 अक्टूबर 2023 को दशहरा के खास मौके पर रिलीज के लिए तैयार है। हाल में टाइगर को उनके फोरआर्म पर एक टैटू बनवाते हुए कैप्चर किया गया था जो फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंटमेंट के लिए एक बड़ा खुलासा था। वहीं इस फिल्म में यंग एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ और खूबसूरत कृति सेनन के साथ लेजेंड्री एक्टर अमिताभ बच्चन के भी होने की घोषणा की गई हैं, जो फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में यह पहली बार होगा जब दर्शक अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ को एक साथ स्क्रीन पर देखेंगे।
 
इस अनाउंसमेंट के बाद से ही गणपत पार्ट 1 को लेकर लोगों की एक्टसाइटमेंट तेज हो गई है। ऐसा होगा भी क्यों नही आखिर बेस्ट इंडियन डायस्टोपियन अनुभव से भरी हुई ये फिल्म दर्शकों से भरपूर एंटरटेनमेंट का वादा जो करती है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ पहले कभी नहीं देखे गए पावर-पैक एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। 
 
प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने साझा किया, “मैं हमेशा सिनेमा के जरिए इस नई दुनिया को देखने का प्रशंसक रहा हूं और इसलिए फिल्म को लेकर मैं इतना उत्साहित हूं। मैं रोमांचित, एक्साइटेड और दर्शकों को गणपत की इस नई डायस्टोपियन दुनिया को देखने और अनुभव करने का इंतजार नहीं कर सकता हूं। हमेशा की तरह, हमारी कोशिश दर्शकों के लिए लार्जर दैन लाइफ सिनेमा लाने की रही है और गणपत निश्चित रूप से अपनी अनूठी और खूबसूरत स्टोरीटेलिंग के साथ आपको रोमांचित करेगी।"
 
विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने निर्मित किया हैं। यह एक्शन थ्रिलर है जो 20 अक्टूबर, 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

Show comments

रात 2:30 बजे नाना पाटेकर ने दोस्त को किया था मैसेज- ‘तबीयत ठीक नहीं’, फिर 3 घंटे में बदल गया सबकुछ

नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता का वो विवाद, जिसने बॉलीवुड हिला दिया था, निधन के बाद एक्ट्रेस ने क्या कहा?

विराट के आउट होते ही खाना छोड़ देते थे नाना पाटेकर, क्रिकेट ही नहीं शूटिंग में भी थे माहिर, देखें Video

एक्टर नहीं शेफ भी थे नाना पाटेकर! सेट पर खुद बनाते थे मटन, पूरी यूनिट को खिलाने का था शौक

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म बनकर रह गई ‘शक्ति शालिनी’, मौत से पहले पूरा कर लिया था शूट, निभा रहे थे तांत्रिक का किरदार

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख