सम्बंधित जानकारी
- नूतन: लंबी और सशक्त पारी
- जब रणबीर कपूर ने सौरभ शुक्ला को पिलाई महंगी शराब, एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा
- मां श्रीदेवी को याद कर जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, बोलीं- आपको हर जगह ढूंढती हूं...
- दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स : 'द कश्मीर फाइल्स' ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
- 'जय संतोषी मां' फेम एक्ट्रेस बेला बोस का निधन, 79 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
'सेल्फी' के लिए इमरान हाशमी ने भोपाली एक्सेंट सीखने के लिए की कड़ी मेहनत | emraan hashmi worked hard to learn bhopali accent for film selfiee
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सेल्फी में इमरान हाशमी एक पुलिस अफसर भूमिका में दिखाई देने वाले है तो वहीं अक्षय कुमार एक फिल्म स्टार के रोल में है।
इमरान हाशमी ने सेल्फी के लिए भोपाली एक्सेंट सीखने के लिए की कड़ी मेहनत की है। राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म सेल्फी वर्ष 2019 में रिलीज मलयालम भाषा की कॉमेडी-ड्रामा 'ड्राइविंग लाइसेंस' की रीमेक है। मलयालम फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक पॉपुलर सुपरस्टार का रोल निभाया था, जबकि विजय वेंजरममूदु मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए थे।
अक्षय कुमार इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन वाला किरदार निभा रहे हैं, जबकि इमरान हाशमी विजय वेंजरममूदु वाले किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी एक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सुपरस्टार का फैन है। वह एक मुश्किल परिस्थिति से उसे निकालने का फैसला लेता है।
लेकिन वह शर्त रख देता है कि वह उससे पर्सनली मिलना चाहता है। दोनों की मुलाक़ात होती है और मीटिंग में दोनों के बीच ऐसा कुछ होता है कि दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। उनकी लड़ाई का असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ता है। फिल्म सेल्फी 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
