Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोलो ट्रिप का बढ़ रहा है चलन, जानिए कैसे करें प्लान, ज़रूरी है ये सावधानियां

- ईशु शर्मा
 
आज कल युवाओं में सोलो ट्रिप (solo trip) का चलन काफी तेज़ी से बढ़ रहा है क्योंकि परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान (trip plan) करना सोलो ट्रिप की तुलना में काफी मुश्किल है। साथ ही अपनी मेंटल हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए और दुनिया के साथ खुद को एक्स्प्लोर (explore) करने के लिए भी लोग सोलो ट्रिप पर जाना काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी सोलो ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो इन टिप्स के ज़रिए आप आसानी से अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं...
 
1. अपना बजट सेट करें : सोलो ट्रिप प्लान करने से पहले आपको अपना बजट प्लान (budget plan) करने की ज़रूरत है क्योंकि आगे की प्लानिंग आप अपने बजट के अनुसार ही कर सकते हैं।
 
2. अपनी डेस्टिनेशन की लिस्ट बनाएं : अक्सर कई लोग एक से ज़्यादा जगह घूमना चाहते हैं पर उन्हें ये समझ नहीं आता कि सबसे पहले कहां जाएं इसलिए आप अपनी डेस्टिनेशन (destination) की एक लिस्ट तैयार करें और इंटरनेट के ज़रिए आप ये देख सकते हैं कि आप अपने बजट के अनुसार कौनसी जगह जा सकते हैं।
 
3. अपनी डेस्टिनेशन चुनें और रिसर्च करें : इंटरनेट के ज़रिए बजट के अनुसार अपनी एक डेस्टिनेशन (destination) चुनें और इसके बाद उस जगह की रिसर्च करें। आप उस जगह से जुड़ी हर जानकारी के बारे में रिसर्च करें। जैसे कि आप वहां क्या एक्सपीरियंस (experience) करेंगे, वहां का खाना कैसा है, वहां की सुरक्षा नीति क्या है, वहां आप क्या-क्या कर सकते हैं, आदि।
 
4. ट्रेवल ऑप्शन के बारे में रिसर्च करें : ट्रेवल ऑप्शन (travel option) का मतलब है की आप खुद से भी सोलो ट्रिप पर जा सकते हैं या किसी एजेंसी के द्वारा भी सोलो ट्रिप आयोजित करवा सकते हैं। इंटरनेट पर कई तरह की ऐसी ट्रेवल एजेंसी (travel agency) है जो सोलो ट्रिप पैकेज प्रदान करती हैं। 
 
5. कोरोना रेस्ट्रिक्शन का रखें ध्यान : ट्रेवल करने से पहले आप उस जगह की कोरोना पॉलिसी(COVID policy) के बारे में पढ़ लें और उन सावधानियों का ध्यान रखें। आप उस जगह की गवर्नमेंट साइट (government site) के ज़रिए कोरोना रेस्ट्रिक्शन (corona restriction) के बारे में जान सकते हैं।
6. अपनी फ्लाइट करें बुक : अगर आप किसी एजेंसी के ज़रिए सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो आप उस एजेंसी द्वारा ही फ्लाइट बुक करें। खुद फ्लाइट बुक करने से पहले भरोसेमंद कंपनी को ही चुनें और टिकट बुक करते समय कैंसलेशन व रिटर्न पॉलिसी (cancellation and return policy) को ध्यान से पढ़ें। 
 
7. होटल बुक करें : रहने के लिए आप अपनी होटल बुक करें और इंटरनेट पर कई ऐसी होटल बुकिंग वेबसाइट (hotel booking website) हैं जिसकी मदद से आप होटल बुकिंग कर सकते हैं पर ध्यान रहे कि हमेशा रिव्यु(review) पढ़ने के बाद ही होटल बुक करें।
 
8. पर्यटन बुक करें : होटल बुक करने के बाद आप पर्यटन भी बुक कर सकते हैं जिसकी मदद से आप उस जगह आसानी से दूसरों लोगों के साथ घूम सकते हैं और आप उस जगह को बेहतर तरीके से एक्स्प्लोर कर सकते हैं। आप पर्यटन के ज़रिए किसी इवेंट, प्रदर्शनी, क्लब, वॉकिंग टूर(walking tour) या कॉन्सर्ट(concert) भी अटेंड (attend) कर सकते हैं।
 
9. ट्रेवल इनश्योरेंस खरीदें : ट्रेवल करते समय हमेशा ट्रेवल इनश्योरेंस (travel insurance) खरीदें ताकि आपकी ट्रिप के बीच कोई रुकावट न आए और कोई हादसा होने पर आपके पैसे ज़्यादा खर्च न हो। ट्रेवल और मेडिकल इनश्योरेंस खरीदते समय कंपनी की गाइडलाइन को अच्छे से पढ़ें।
 
10. अपने पैसे और पर्सनल जानकारी को सेफ रखें : ट्रेवल करते समय अपने पैसों का ध्यान रखें और नेट बैंकिंग, UPI या बैंक से संबंधित काम करने के लिए अपने मोबाइल में VPN का प्रयोग करें जिसकी मदद से आपकी सूचना सुरक्षित रहेगी।
 
11. सोलो ट्रिप पर जाते समय डाक्यूमेंट्स का रखें ध्यान : सोलो ट्रिप पर जाने से पहले ज़रूरी डाक्यूमेंट्स (documents) की लिस्ट बना लें और उनकी फोटोकॉपी अपने पास रखें ताकि एयरपोर्ट या होटल में प्रवेश करते समय आपको कोई असुविधा न हो।
 
अंत में इस प्लानिंग के बाद अपना बैग पैक करें और अपनी सोलो ट्रिप को एन्जॉय करें।

Show comments

India's Got Latent 2 में छाईं Geni Kamki, 134 मिलियन व्यूज वाली वायरल रील ने समय रैना को भी किया हैरान

जब नीना गुप्ता ने शाहरुख खान और करण जौहर को कह दिया था 'मतलबी', बेटी मसाबा से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा

जूही चावला ने जय मेहता के साथ धूमधाम से शादी करने से इनकार कर दिया था इनकार, सास ने रद्द कर दिए 2000 निमंत्रण कार्ड

मुंबई की बारिश बनी आफत: उर्वशी ढोलकिया की कार पर गिरा विशालकाय पेड़, देखिए वीडियो

ब्लैक शिमरी टॉप और डेनिम में पलक तिवारी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से उड़ाए फैंस के होश

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख