1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone shares photos from her recent bhutan tour

दीपिका पादुकोण ने शेयर की भूटान ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें

Deepika Padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में भूटान की खूबसूरीत वादियों में वेकेशन मनाने गई थीं। दीपिका ने भूटान में जमकर मस्ती की और बच्चों के साथ भी टाइम बिताया। दीपिका अपने भूटान ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। 

 
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी ट्रिप से कुछ और तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में ट्रिप के दौरान दीपिका भरे जंगल के बीच चट्टान पर बैठी हुई नजर आईं। दीपिका ने ट्रिप से शेयर की लगभग सभी में कैप्शन में 'लैंड ऑफ द ड्रैगन' लिखा है। 
 
इस शॉर्ट टूर में दीपिका ने नेचर की कई फोटो क्लिक कर शेयर की हैं। आसमान और जंगल की खूबसूरत फोटो के अलावा दीपिका ने भूटान के मंदिरों और मोनास्ट्री की वीडियो भी शेयर की है। 
 
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बाद करें तो वह आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आई थीं। दीपिका अब रितिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाने के लिए रणदीप हुड्डा ने वजन किया कम