1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hera pheri 3 shooting begins with akshay kumar suniel shetty and paresh rawal

कार्तिक आर्यन का कटा पत्ता, अक्षय कुमार, परेश रावल, और सुनील शेट्टी के साथ शुरू हुई 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग!

Hera Pheri 3
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' की तीसरी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले खबर आ रही थी कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन की एंट्री होने जा रही है। अब हरा फेरी 3 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। 

 
'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार ही नजर आने वाले हैं और इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिरोज नाडियाडवाला ने 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग चुपचाप शुरू कर दी है। एम्पायर स्टूडियो में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ शूटिंग शुरू हुई है।
 
बताया जा रहा है ‍कि 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन अनीस बज्मी नहीं बल्कि फरहाद सामजी कर रहे हैं। बता दें कि पहले अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 से खुद को अलग कर लिया था क्योंकि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वो स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे। 
 
'हेरा फेरी' सीरीज में अक्षय कुमार राजू का‍ किरदार निभाते नजर आते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी कीतिकड़ी को काफी पसंद किया जाता है। 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट साल 2000 में रिलीज हुआ था। 2006 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मार्च में भारत की इन 5 शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर, सफर को बनाएं यादगार