1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora shares romantic photos with beau arjun kapoor

मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, ट्रोलर्स बोले- बच्चे को फंसा लिया....

malaika arora
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के लवली कपल्स में से एक है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं। मलाइका और अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। 

 
हाल ही में मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मलाइका ग्रे कलर के पैंटसूट और व्हाइट कलर की हील्स पहने काफी हॉट लग रही हैं। वहीं अर्जुन ग्रे-पैंट के साथ मॉस ग्रीन ओवरसाइज़ शर्ट पहने दिख रहे हैं। 
 
मलाइका ने तस्वीरों के साथ एक प्यारा नोट भी लिखा, जिसमें अर्जुन की प्यारी हंसी की सराहना की गई। उन्होंने लिखा, 'आपकी मुस्कान और हंसी बहुत घातक है। अर्जुन कपूर।' फैंस कपल की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं ट्रोलर्स दोनों की उम्र के फासले को लेकर निशाना साध रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'बच्चे को फंसा लिया।' एक अन्य ने लिखा, 'कोई बताएगा अर्जुन इसका कौन है प्लीज।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अर्जुन को कोई लड़की नहीं मिली।'
 
बता दें कि मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी एज गैप को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सावर्जनिक किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शाहरुख खान की 'पठान' ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी