1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Thus of Hindostan - official Trailer

देखिए आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का ट्रेलर | Thus of Hindostan - official Trailer

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान
आखिरकार इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं और वर्ष की सबसे बड़ी और इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का ट्रेलर रिलीज हो ही गया है।
 
इस फिल्म में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन ने स्क्रीन शेयर किया है और यह इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है।
 
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। फिल्म में कैटरीना कैफ  और फातिमा सना शेख भी लीड रोल में हैं। 
 
यह फिल्म दिवाली पर 8 नवंबर को प्रदर्शित होगी। इसे तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। यह  फिल्म 3-डी फॉर्मेट में भी रिलीज होगी।