सम्बंधित जानकारी
- पॉप बैंड वन डायरेक्शन के सिंगर लियाम पायने का निधन, तीसरी मंजिल से गिरकर गई जान
- कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का टाइटल ट्रैक रिलीज
- भूल भुलैया 3 से लेकर पुष्पा 2 तक, साल 2024 के अंत में धमाका मचाएंगी ये फिल्में
- वर्कआउट के दौरान रकुल प्रीत सिंह को लगी चोट, दर्द के बावजूद की फिल्म की शूटिंग
- 'कुछ कुछ होता है' में अंजलि का रोल नहीं करना चाहती थीं काजोल, करण जौहर से की थी यह डिमांड
this reason simi garewal always wears white color clothes
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा सिमी ग्रेवाल 17 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सिमी ने 60 और 70 के दशक की कई अहम फिल्मों में काम किया। सिमी ने दो बदन, साथी, मेरा नाम जोकर, सिद्धार्थ, कर्ज जैसे कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं।
सिमी ग्रेवाल का फेवरेट कलर व्हाइट है। जैसे-जैसे उन्होंने अपने करियर में आगे बढ़ना शुरू किया, वैसे-वैसे सफेद रंग के लिए उनका प्यार और गहराता गया। वह अक्सर व्हाइट कपड़ों में ही स्पॉट होती हैं।
साल 2018 में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने व्हाइट कलर के लिए अपने प्यार के बारे में खुलासा किया था। उन्होने कहा था, जब मैं सफेद पहनती हूं तो मुझे अच्छा लगता है. यह मेरे लिए खुशी का रंग है। अगर मैं दस साल बाद मेरी एक तस्वीर देखूं, तो वह पुरानी नहीं दिखनी चाहिए, फोटोज क्लासिक होनी चाहिए।
एक अन्य इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उनकी अलमानी में सफेद कपड़े ही रखे हुए हैं। सिमी ने कहा, मुझे सफेद रंग पसंद है। जब मैं छोटी थी तब से मेरी पसंदीदा पार्टी के कपड़े हमेशा सफेद होते थे।
