पॉप बैंड वन डायरेक्शन के सिंगर लियाम पायने का निधन, तीसरी मंजिल से गिरकर गई जान
Photo credit : Tiwitter
खबरों के अनुसार पुलिस ने बयान में कहा कि उन्हें ड्रग्स और शराब में चूर एक शख्स के बारे में सुचना मिली थी, जिसके बाद वे होटल पहुंचे थे। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है कि सिंगर की मौत कोई हादसा था या साजिश।
TMZ पब्लिकेशन के मुताबिक लियाम पायने जिस होटल में ठहरे थे, वहां वह अनियमित व्यवहार कर रहे थे। स्थानीय समय अनुसार शाम 5 बजे के लगभग उन्हें होटल की लॉबी में अनियमित व्यवहार करते हुए देखा गया। रिपोर्ट में बताया गया कि लियाम ने अपना लैपटॉप तोड़ दिया जिसके बाद उन्हें उनके कमरे में ले जाया गया।
एमटीवी की लैटिन अमेरिकी शाखा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'हमारा दिल टूट गया है और हम उनके परिवार और प्रियजनों के लिए रोशनी और ताकत की कामना करते हैं।'
लियाम को वन डायरेक्शन पॉप बैंड से इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली थी। इस बैंड के सभी सिंगर 2016 में अलग-अलग हो गए थे। इसके बाद लियाम ने एक एकल करियर बनाया और 2019 में अपना पहला एल्बम 'एलपी 1' जारी किया।

