गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. khxrk kamal haasan rajinikanth reunion after 47 years
Last Modified: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 (13:57 IST)

47 साल बाद दो दिग्गजों का महामिलन, 'KHxRK' में साथ नजर आएंगे रजनीकांत और कमल हासन

KHxRK movie
रेड जायंट मूवीज की फिल्म ‘KHxRK’ के साथ भारतीय सिनेमा एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े और प्रतिष्ठित दिग्गज कमल हासन और रजनीकांत, 47 वर्षों बाद एक बार फिर साथ नज़र आने वाले हैं।
 
गौरतलब है कि इन दोनों महान कलाकारों ने आख़िरी बार 1970 के दशक में एक साथ काम किया था। अब, लगभग पांच दशकों बाद उनका फिर साथ आना भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक मानी जा रही है क्योंकि यह फिल्म दो ऐसी विरासतों का संगम है, जिन्होंने न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पीढ़ियों तक दर्शकों को प्रभावित किया है।
फिलहाल इस फ़िल्म का निर्माण रेड जायंट मूवीज़ द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने इन दोनों सिनेमाई दिग्गजों को एक साथ लाने का सपना साकार किया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म को भव्यता, विरासत और बेहतरीन कहानी कहने के जश्न के रूप में पेश करने का बीड़ा  है।
 
इस अवसर पर रेड जायंट मूवीज़ के एक प्रवक्ता का कहना है, कमल हासन और रजनीकांत सर को इस फिल्म के लिए एक साथ लाना हमारे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हम इस ऐतिहासिक सुखद घटना का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित, आभारी और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, यह भारतीय सिनेमा के लिए एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण है, और हम इस यात्रा को पूरी ज़िम्मेदारी और कृतज्ञता के साथ शुरू कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य उनके अद्वितीय योगदान और विरासत को सबसे प्रभावशाली तरीके से सेलिब्रेट करना है।
 
फिलहाल इस फिल्म का निर्देशन जानेमाने फिल्ममेकर नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में ब्लॉकबस्टर फ़िल्म जेलर के साथ ज़बरदस्त सफलता हासिल करते हुए खुद को देश के सबसे प्रभावशाली कमर्शियल निर्देशकों में स्थापित किया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार किया है। कमल हासन और रजनीकांत की बेमिसाल अदाकारी से सजी ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी, इन तीन भाषाओं में भव्य पैमाने पर रिलीज़ होगी। 
ये भी पढ़ें
'टॉक्सिक' में यश का डबल धमाका! क्लीन-शेव 'टिकट' लुक ने बढ़ाया सस्पेंस