1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra talks about work outside bollywood
Last Modified: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 (12:10 IST)

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से क्यों बनाई दूरी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Priyanka Chopra
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने करियर के सबसे बड़े बदलाव पर खुलकर बात की।
 
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि आखिर क्यों बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख किया। फर्स्ट पोस्ट संग बात करते हुए प्रियंका ने साफ किया कि वह कभी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन वहां काम करने के दौरान वह 'क्रिएटिव लिमिटेशंस' का अनुभव कर रही थीं। 
 
उन्होंने कहा, मैं ऐसी कहानियों की तलाश में थी जो एक कलाकार के तौर पर मुझे उत्साहित करें। हिंदी फिल्मों में मुझे एक दायरे में धकेला जा रहा था, इसलिए मैंने अमेरिका में काम ढूंढना शुरू किया। लेकिन साथ में मुझे अपना काम पसंद है। मैं भारत में फिल्म वाराणसी करने के लिए उत्साहित हूं। मैं हॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री दोनों में से एक को नहीं चुन सकती हूं। मुझे दोनों जगह काम करना पसंद है। 
 
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'Varanasi' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में प्रियंका सुपरस्टार महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। प्रियंका फिल्म में 'मंदाकिनी' नाम का एक रहस्यमयी और शक्तिशाली किरदार निभा रही हैं।
 
प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'The Bluff' भी रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 25 फरवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में प्रियंका एक पूर्व समुद्री डाकू 'Ercell' का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार को बचाने के लिए खतरनाक दुश्मनों से लोहा लेती है।
 
ये भी पढ़ें
'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर!