रोम के ट्रेवी फाउंटेन के सामने मिस्ट्री मैन संग मलाइका अरोरा की सेल्फी, नया प्यार या पीआर स्टंट?
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन मलाइका अरोरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। पिछले कुछ समय से मलाइका की लाइफ में एक नए शख्स की एंट्री की चर्चा जोरों पर है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है, जिसने मलाइका अरोरा के साथ एम मिस्ट्री मैन नजर आ रहा है। इसके बाद से यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि मलाइका ने अपने नए बॉयफ्रेंड संग इटली में वैलेंटाइन डे मनाया था। मलाइका संग दिख रहे शख्स का नाम हर्ष मेहता है।
सोशल मीडिया पर वायरल मलाइका और हर्ष की तस्वीर कोरएक रेडिट यूजर ने पोस्ट किया है। तस्वीर में मलाइका अरोरा इटली के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के सामने नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी हैं। जहां मलाइका ब्लैक ट्रेंच कोट और नो-मेकअप लुक में बेहद क्लासी लग रही हैं, वहीं हर्ष ग्रे जैकेट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।
इस सेल्फी में दोनों की नजदीकी ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या मलाइका ने अर्जुन कपूर के बाद अब अपनी जिंदगी में नई शुरुआत कर ली है। हालांकि, कई यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि यह तस्वीर किसी पीआर स्टंट के लिए बनाई गई हो।
मलाइका अरोरा ने हमेशा अपनी लाइफ को अपनी शर्तों पर जिया है। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने इन अफवाहों पर कहा था कि लोग अक्सर उनके साथ दिखने वाले हर शख्स को उनका पार्टनर मान लेते हैं, चाहे वह दोस्त हो या मैनेजर। फिलहाल, मलाइका या हर्ष की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं आया है।