1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. this reason kapoor family will not held chautha for rajiv kapoor

इस वजह से नहीं होगा राजीव कपूर का चौथा, नीतू कपूर ने दी जानकारी

Rajiv Kapoor
कपूर खानदान में एक बार फिर शोक छा गया है। 9 फरवरी को राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कपूर परिवार इस बात से काफी सदमें में हैं। वहीं बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया पर राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 
वहीं अब नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा।
 
परिवार ने एक बयान में कहा, कोरोनावायरस महामारी की स्थिति के कारण सुरक्षा वजहों से दिवंगत राजीव कपूर के लिए चौथा आयोजित नहीं होगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। पूरा कपूर परिवार दुख की इस घड़ी में साथ है।
 
राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे। उनकी बड़ी बहन ऋतु नंदा और ऋषि कपूर का पिछले वर्ष क्रमश: जनवरी और अप्रैल में निधन हो गया था।
 
राजीव ने फिल्मों में शुरुआत 1983 में ‘एक जान हैं हम’ से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मिली। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। राजीव कपूर ने आसमान, लवर ब्वॉय, जबर्दस्त और हम तो चले परदेस आदि फिल्मों में भी अभिनय किया। 
 
हीरो के तौर पर राजीव कपूर की अंतिम फिल्म 1990 के दशक में आई 'जिम्मेदार' थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया। दिवंगत अभिनेता करीब 30 साल बाद फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर और भूषण कुमार की फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' से पर्दे पर वापसी करने वाले थे।
अगला लेख
'1962 : द वॉर इन द हिल्स' की शूटिंग के दौरान रोहन गंडोत्रा ने किया इन चुनौतियों का सामना