गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. The Kapil Sharma Show, FIR, Kapil Sharma
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (16:05 IST)

द कपिल शर्मा शो के खिलाफ मध्यप्रदेश के शिवपुरी में FIR दर्ज, आरोप है कि शो में किया गया अदालत का अपमान

द कपिल शर्मा शो के खिलाफ मध्यप्रदेश के शिवपुरी में FIR  दर्ज, आरोप है कि शो में किया गया अदालत का अपमान - The Kapil Sharma Show, FIR, Kapil Sharma
कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा' जहां लोकप्रिय है वहीं समय-समय पर विवादों का केन्द्र भी रहता है। इस शो के खिलाफ मध्यप्रदेश के शिवपुरी में FIR दर्ज हो गई है। आरोप है कि शो में कोर्ट की अवमानना की गई है। आपत्ति पुराने एपिसोड को लेकर है जो 19 जनवरी 2020 को प्रसारित हुआ था। इसे दोबारा 24 अप्रैल 2021 को दिखाया गया था। इस एपिसोड में ऐसी बातें हैं जो शिकायतकर्ता को पसंद नहीं आई। 
 
क्या था एपिसोड में?  
आपत्ति इस बात को लेकर है कि शो के एक एपिसोड में कोर्ट रूम के सेट पर एक्टर्स को शराब पीते हुए दिखाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन अभिनेताओं ने कोर्ट का अपमान किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार कोर्ट रूप में शराब पीते दिखाना अदालत की अवमानना है और दोषियों पर कार्रवाई की जाना चाहिए। शिकायत में कहा गया है कि इस शो में महिलाओं पर भी भद्दी टिप्पणियां की जाती हैं। एक अक्टोबर को इस मामले पर सुनवाई होगी।
 
महिलाओं को लेकर भद्दे कमेंट्स 
गौरतलब है कि कपिल शर्मा का शो जहां एक ओर खूब पसंद किया जाता है वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो इसे फूहड़ बताते हैं। खासतौर पर पुरुष कलाकारों द्वारा महिलाओं के कपड़े पहन कर जो हरकत की जाती है वो कई लोगों को पसंद नहीं आती है। यह शो एक बार बंद होने के बाद हाल ही में फिर शुरू हुआ है। 
ये भी पढ़ें
छुट्टियां मना कर लौटीं करीना कपूर खान को पहचान नहीं पाओगे, बदला रंग-रूप