1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. The first special screening of Fighter will be held for IAF officers

IAF अधिकारियों के लिए होगी Fighter की पहली स्पेशल स्क्रीनिंग

फाइटर की टीम द्वारा दिल्ली में फिल्म का पहला खास स्क्रीनिंग अयोजित किया जाएगा

Film Fighter Special Screening
Fighter Special Screening: सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गई है और सभी इसके लिए तैयार हैं, यह फिल्म एक सॉलिड पंच, एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन, और देश भक्ति के गहरे एहसास से भरी हुई है। फिल्म में रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 
 
फिल्म का ट्रेलर दिखता है कि ये हमारे बहादुर आईएएफ ऑफिसर्स को सलाम है, जो अपने ना थकने वाले साहस और देश भक्ति के साथ हमारे आसमान को सुरक्षित रखते हैं। इस नज़रिए को ध्यान में रखते हुए, फाइटर की टीम द्वारा दिल्ली में फिल्म का पहला खास स्क्रीनिंग अयोजित किया जाएगा, जिससे ये फिल्म उन तक पहुंच सकती है, जिनके लिए यह असल में समर्पित हैं, यानी हमारे आईएएफ अधिकारी।
 
लीड कास्ट रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की पहली स्पेशल स्क्रीनिंग टीम द्वारा दिल्ली के चाणक्यपुरी में रखी जाएगी, जहां बहादुर भारतीय वायु सेना अधिकारी फिल्म देखेंगे। यह असल में कहने लायक है कि चूंकि फाइटर हमारे बहादुर एयर वर्रिएर्स  की वीरता और बलिदान को पूरी तरह से पेश करता है, इसलिए इसे हमारे देश के आईएएफ अधिकारियों को दिखाया गया है।
 
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'फाइटर' सिनेमाई प्रतिभा का प्रतीक है। यह फिल्म एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करते हुए, दिल को छू लेने वाले एक्शन और देशभक्ति के उत्साह को सहजता से जोड़ती है। 
 
एक महाकाव्य यात्रा के लिए खुद को तैयार कर लीजिए क्योंकि 'फाइटर' 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में उड़ान भरेगी और एक ऐसा नजारा पेश करेगी जो सिनेमाई उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित करता है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फिल्म विश्वात्मा को हुए 32 साल पूरे, सोनम खान ने ताजा की पुरानी यादें