1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 17 priyanka chopra supports mannara chopra before finale

bigg boss 17 priyanka chopra supports mannara chopra before finale

अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी ट्रॉफी जितने की रेस में शामिल है

Bigg Boss 17 Finale
Bigg Boss 17: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 28 जनवरी को इस सीजन के विनर के नाम का ऐलान हो जाएगा। अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी ट्रॉफी जितने की रेस में शामिल है।
 
ग्रैंड फिनाले से पहले ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन मनारा के सपोर्ट में आगे आ गई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मनारा की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सपोर्ट किया है।
 
प्रियंका ने लिखा, 'अपना बेस्ट दो और बाकी सब भूल जाओ।' प्रियंका ने साथ ही रोमन में लिखा Carpe Diem। जिसका मतलब होता है 'अपने नाम कर लो दिन।' इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की। 
 
इससे पहले प्रियंका की मां मधु भी मनारा को सपोर्ट कर चुकी है। बता दें कि मनारा प्रियंका चोपड़ा की ममेरी बहन हैं। वह इससे पहले भी मनारा को सपोर्ट कर चुकी हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
25 जनवरी : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2024 की थीम