• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. thappad fame ankur rathi married long time girlfriend anuja joshi
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 17 जून 2022 (12:08 IST)

'थप्पड़' फेम अंकुर राठी ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुजा जोशी संग रचाई शादी

'थप्पड़' फेम अंकुर राठी ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुजा जोशी संग रचाई शादी | thappad fame ankur rathi married long time girlfriend anuja joshi
फिल्म 'थप्पड़' से अपनी पहचना बनाने वाले एक्टर अंकुर राठी शादी के बंधन में बंध गए हैं। अंकुर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुजा जोशी संग सात फेरे लिए। दोनों पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में थे। अंकुर और अनुजा ने साल 2020 में सगाई की थी।
 
 
अंकुर राठी ने यूके में 15 जून को डेस्टिनेशन वेडिंग की। दोनों की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। एक्टर ने शादी में सिर्फ 200 मेहमानों को ही न्योता भेजा था।
 
सोशल मीडिया पर अंकुर और अनुजा की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अंकुर ने सोनी के अंडरखी, वूट के ब्रोचारा, नेटफ्लिक्स के इटर्नली कन्फ्यूज्ड एंड इजर फॉर लव जैसे शो में काम किया है। उन्होंने इनसाइड एज सीजन 3 और मेड इन हेवन में भी अहम किरदार निभाया है। 
 
वहीं अनुजा जोशी ने वेब सीरीज हैलो मिनी में अपनी अदाकारी के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वह जल्द ही इंग्लिश मेडिकल ड्रामा सीरीज 'द रेसिडेंट' में काम करती नजर आएंगी। अनुजा राठी मास्टर अलंकार की बेटी और पल्लवी जोशी की भतीजी हैं।
 
ये भी पढ़ें
आपका कुत्ता रोज मेरे घर आकर सोता है : मस्त चुटकुला लोटपोट कर देगा