1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tarak Mehta ka Oolta Chashma, Doctor Haathi, Nirmal Soni

निर्मल सोनी का तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हाथी के रूप में प्रवेश

निर्मल सोनी
कलाकार निर्मल सोनी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हाथी का किरदार कर रहे हैं। निर्मल सोनी का कहना है, "जीवन एकदम गोल है। पूरे दस साल बाद मैं एक बार फिर तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बना हूं। मुझे ख़ुशी है कि निर्माता असित कुमार मोदी ने मुझे एक बार फिर मौका दिया है। ये शो बहुत लोकप्रिय है और डॉ. हाथी का किरदार भी दर्शकों का पसंददीदा किरदार है।"  

 
निर्मल का प्रवेश धारावाहिक में तब होगा जब गोकुलधाम के सभी पुरुष मुंबई में बाढ़ आने की वजह से अपनी सोसाइटी के लिए गणपति की मूर्ति लाने में अक्षम रहते हैं। सोसाइटी से बाहर निकलने पर उन सभी को पुलिस घर वापस भेज देती है। सभी निराश व दुखी हैं। तभी डॉ. हाथी गणपति बप्पा की मूर्ति को अपने सिर पर उठाए प्रवेश करते हैं और सभी खुश हो जाते हैं। उसके बाद बप्पा की पहली आरती हाथी परिवार करता है। 


 
नीला टेलीफिल्म्स का यह धारावाहिक सब टीवी पर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे देखा जा सकता है। 
 
अगला लेख
घर में मालिक के होते हुए चोरी कैसे हुई?