1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Tara Sutaria is dating Arunoday Singh after breakup Aadar Jain

आदर जैन से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया को मिला नया प्यार, तलाकशुदा एक्टर को कर रहीं डेट!

Tara Sutaria
Tara Sutaria New Boyfriend : बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तारा ने काफी समय तक आदर जैन को डेट किया था। कई बार दोनों के शादी करने की खबरें भी सामने आती थी। लेकिन साल 2022 में यह कपल अलग हो गया। 
 
आदर जैन से अलग होने के बाद तारा सुतारिया काफी उदास हो गई थीं। अब एक्ट्रेस को नया प्यार मिल गया है। खबरों के अनुसार तारा सुतारिया तलाकशुदा एक्टर अरुणोदय सिंह को डेट कर रही हैं। साल 2019 में अरुणोदय सिंह का ली एन एल्टन संग तलाक हुआ था। 
 
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तारा के पैरेंट्स भी अरुणोदय को काफी पसंद करते हैं, और दोनों अक्सर डेट्स पर जाते नजर आए हैं। अरुणोदय सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री और शिक्षा मंत्री रहे अर्जुन सिंह के पोते हैं।
 
खबरों के अनुसार तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह का रिश्ता एक-जैसी पसंद और सोच से शुरू हुआ। दोनों को आर्ट काफी पसंद है। दोनों साथ में काफी वक्त बिता रहे हैं। उनकी पसंद-नापसंद भी काफी मिलती है। तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं। 
 
बता दें कि तारा सुतारिया एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर भी हैं। वह एक विलेन रिटर्न्स, तड़प और अपूर्वा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं अरुणोदय सिंह कई फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
के के मेनन और रणवीर शौरी की वेब सीरीज शेखर होम का ट्रेलर रिलीज