सम्बंधित जानकारी
- बादल पे पांव है : बानी को पता चलेगा लावण्या और रजत का छिपा हुआ अतीत
- वरुण धवन-सामंथा रुथ प्रभु की सिटाडेल : हनी बनी की रिलीज डेट का ऐलान, सीरीज का धांसू टीजर भी आया सामने
- क्या आप जानते हैं अल्लू अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था अपना करियर, इस फिल्म में आए थे नजर
- 15 अगस्त को होगा महाक्लैश, बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की ये 5 मूवी होंगी रिलीज
- नंदमुरी बालकृष्णा के साथ एक बार फिर नजर आएंगी प्रज्ञा जैसवाल, फिल्म एनबीके 109 में हुई एंट्री
Arijit Singh postpones UK Tour Due to Health Issues
Arijit Singh's health deteriorates: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर खबर आई है। अरिजीत सिंह की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। इसके बाद सिंगर ने अपने सभी लाइव कॉन्सर्ट कैंसल कर दिए हैं। इस बात की जानकारी अरिजीत सिंह ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
अरिजीत सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट कैंसल करने के लिए अपने फैंस से माफी भी मांगी है। उन्होंने लिखा, डियर फैंस मुझे बताते हुए दुख हो रहा है कि अचानक से मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ गई है। अब मुझे मजबूरन अगस्त में होने वाले कॉन्सर्ट को कैंसिल करना पड़ा।
अरिजीत ने लिखा, मैं जानता हूं कि आप बहुत बेसब्री से कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इसे कैंसिल करने की वजह से आपको हुई परेशानी के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं। आपका प्यार और सपोर्ट मुझे ताकत देगा। चलिए इस ठहराव को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए और इवेंट को अच्छा बनाने के लिए वादा करता हूं।
अरिजीत सिंह ने पोस्टपोन शो की नई तारीखों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि लंदन में 15 सितंबर, बर्मिंघम में 16 सितंबर, 19 सितंबर को रोटरडैम और 22 तारीख मैनचेस्टर में उनका कॉन्सर्ट होगा। उन्होंने फैंस को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद भी दिया।
हालांकि अरिजीत सिंह ने यह नहीं बताया कि उन्हें क्या हुआ है। फैंस अरिजीत की हेल्थ को चिंतित हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अपना ख्याल रखना अरिजीत और जल्दी ठीक हो जाना।' एक अन्य ने लिखा, 'गेट वैल सून अरिजीत।'
