1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tamil tv actor indira kumar dies by suicide in perambalur

टीवी एक्टर इंद्र कुमार ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Tamil tv actor
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए साल 2021 की शुरुआत भी कुछ अच्छी नहीं रही है। एक के बाद कई चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेता संदीप नाहर की सुसाइड की खबरें आईं। अब टेलीविजन अभिनेता इंद्र कुमार की मौत हो गई है।

 
खबरों के अनुसार तमिल टीवी एक्टर इंद्र कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, उनकी उम्र महज 25 साल थी। इंद्र कुमार का शव तमिलनाडु के पेरम्बलुर में अपने दोस्त के घर पर लटका हुआ पाया गया। खबरों के मुताबिक, इंद्र कुमार चेन्नई में फिल्म देखने के बाद गुरुवार रात अपने दोस्त के घर गए थे और अगले दिन वहां मृत पाए गए।
 
तमिल स्टार इंद्र कुमार की मौत से इंडस्ट्री और उनके दोस्तों को बड़ा झटका लगा है। इंद्र कुमार कथित तौर पर एक श्रीलंकन रिफ्यूजी थे, जो चेन्नई में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों में अच्छे अवसर पाने में असफल रहने के बाद अभिनेता ने अपना जीवन समाप्त कर लिया। 
 
पुलिस अधिकारियों ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कथित तौर पर अभिनेता को अपने दोस्त के घर में पंखे से लटका पाया गया। कुछ ही घंटों के भीतर, उनके दोस्तों ने पुलिस को फोन किया और घटना के बारे में सूचित किया।
 
अगला लेख
विजय सेतुपति ने रिलीज किया फिल्म 'MUDDY' का पोस्टर