1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. taimur name on madhur bhandarkar movie title

डॉल के बाद अब तैमूर के नाम पर बनेगी फिल्म

Kareena Kapoor
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान इंटरनेट वर्ल्ड की जान है। तैमूर अपने मम्मी-पापा से ज्यादा पॉपुलर है। हाल ही में तैमूर डॉल ने बाजार धूम मचाई थी। अब तैमूर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई हैं। 
 
रिपोर्टस के मुताबिक फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए जो नाम रजिस्टर कराया है उनका नाम है तैमूर। यानी कि अब तैमूर के नाम पर दर्शक जल्दी ही एक फिल्म भी दिखने वाले हैं।
 
जब सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बच्चे का नाम तैमूर रखा तो इस बात पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया था। सैफ और करीना को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन जैसे-जैसे तैमूर बढ़ते गए उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती गई। तैमूर की क्यूटनेस का पूरा देश दीवाना है।
 
तैमूर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अजय देवगन ने उन्हे इंडस्ट्री का सबसे फेमस खान बताया हैं। वहीं, रणवीर सिंह फिल्म में उनके पापा का रोल निभाना चाहते हैं। याहू की सुर्खियों में रहने वाले भारतीय हस्‍तियों की लिस्ट में नन्हे तैमूर को 10वां स्थान मिला है। 
अगला लेख
यह है चटखारेदार स्मार्ट चुटकुला : आप मेरे दादाजी को नहीं जानते