1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Jethalal, Babita ji

तारक मेहता के जेठालाल की तो लग गई लॉटरी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा
लोकप्रिय धारवाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जश्न का माहौल है। डॉक्टर हाथी वापस आ गए हैं और अपने साथ वे गणपति बप्पा को भी लाए हैं। 
 
खुशी के इस मौके पर सारा गोकुलधाम वासी टप्पू सेना के प्लान के अनुसार रंगा-रंग कार्यक्रम कर रहे हैं। 


 
लेकिन सबसे ज्यादा मजा तो जेठालाल लूट रहे हैं। उनकी तो मानो लॉटरी ही लग गई है। आखिर बबीता जी के साथ डांस करने का मौका जो मिला है। 
 
जेठालाल स्टेज पर अपनी फेवरेट बबीता जी के संग 'तून मारी एंट्रिया तो दिल में बजी घंटिया' पर परफॉर्म करेंगे। 


 
अय्यर को स्टेज पर डांस करने के लिए पोपटलाल पार्टनर के रूप में मिलता है। 
 
इस ट्रैक का प्रसारण एक और दो अक्टूबर को रात साढ़े आठ बजे होगा। 
अगला लेख
विदेश यात्रा के दौरान संकट में फंसने से बचना है, तो जरूर पढ़ें ये बातें