शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. taapsee pannu slams kangana ranaut for not supporting mission mangal represents 5 women
Written By

तापसी पन्नू ने कंगना रनौट से पूछा सवाल, मिशन मंगल में 5 फीमेल, फिर क्यों नहीं किया सपोर्ट?

तापसी पन्नू ने कंगना रनौट से पूछा सवाल, मिशन मंगल में 5 फीमेल, फिर क्यों नहीं किया सपोर्ट? - taapsee pannu slams kangana ranaut for not supporting mission mangal represents 5 women
कंगना रनौट और तापसी पन्नू के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रंगोली चंदेल के तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी कहने से यह विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद तापसी कई दफा कंगना पर तंज कस चुकी हैं। अब तापसी ने एक बार फिर कंगना पर निशाना साधा है।


तापसी पन्नू ने कंगना पर अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कंगना हमेशा ये कहती हैं कि एक महिला को दूसरी महिला का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने आज तक कभी भी मेरी फिल्म की प्रशंसा नहीं की है।
 
इसके आगे तापसी ने कहा कि, मिशन मंगल में 5 अभिनेत्रियां हैं। क्या उन्होंने हमारी तारीफ की? मैं काम में उनकी जूनियर हूं मगर मैंने कई ऐसी फिल्में की है जिनकी प्रशंसा की जा सकती है?


तापसी ने खुलासा किया कि जब कंगना ने उनके बारे में कमेंट किया था तो वे दुखी हुई थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'ये मेरे लिए शॉकिंग था, क्योंकि ये किसी ऐसे शख्स ने कहा था जिन्हें मैंने हमेशा पसंद किया है। मैं निराश थी। 
 
फिल्म 'मिशन मंगल' की बात करें तो इस फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी, विद्या बालन और निथ्या मेनन भी अहम रोल में है। अक्षय कुमार ने फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाई है। जगन शक्ति ने फिल्म का निर्देशन किया है।
ये भी पढ़ें
'द वर्ल्ड टॉप 5 मोस्ट हैंडसम मेन-2019' की लिस्ट में शामिल रितिक रोशन, मिला पहला स्थान