बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. अभिनेत्री विद्या सिन्हा का 71 वर्ष की उम्र में निधन
Written By
Last Updated : गुरुवार, 15 अगस्त 2019 (18:19 IST)

अभिनेत्री विद्या सिन्हा का 71 वर्ष की उम्र में निधन

Vidya Sinha | अभिनेत्री विद्या सिन्हा का 71 वर्ष की उम्र में निधन
मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को मुंबई में 71 साल की उम्र में निधन हो गया। विद्या को 6 दिन पहले दिल और फेफड़े संबंधी समस्या के कारण जुहू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। विद्या ने दोपहर 1 बजे अंतिम सांस ली।
 
विद्या ने 1977 में बैक-टू-बैक 6 फिल्में कीं। उन्होंने अपने हुनर के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई और कई अच्छी फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाया।
 
विद्या सिन्हा को शुरुआती 2 फिल्मों ने कामयाबी के रास्ते तक पहुंचा। 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'रजनीगंधा' और 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'छोटी सी बात' ने उन्हें सुपरस्टार बनाया। इन 2 फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।
 
इन 2 फिल्मों की कामयाबी के बाद विद्या ने 1977 में रिकॉर्डतोड़ फिल्में कीं। इनमें मुक्ति, कर्म और किताब जैसी अच्छी फिल्‍में शामिल रहीं। हालांकि ये फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। हालांकि इसके बाद 1978 में भी उन्होंने 5 फिल्‍में कीं जिनमें 'पति पत्नी और वो' सफल रही।

(Photo courtesy : Twitter)
ये भी पढ़ें
मिशन मंगल: फिल्म समीक्षा