1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sushant Singh Rajput unseen photos shared by Rhea Chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किए कभी नहीं देखे गए फोटो | Sushant Singh Rajput unseen photos shared by Rhea Chakraborty

Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए दो साल हो गए हैं और अभी भी उनके फैंस रोजाना अपने प्रिय सितारे को याद करते हैं। सुशांत के फोटो, सुशांत की फिल्में, सुशांत की क्वालिटी की लगाचार बातें होती रहती है। अभी भी समझ नहीं आता कि आखिर यह सब क्या और कैसे हो गया? विश्वास ही नहीं होता कि सुशांत हमारे बीच में नहीं है।

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के पास तो सुशांत की यादों का खजाना है। सुशांत के नहीं रहने पर उंगलिया रिया की तरफ भी उठी थी और उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्हें विलेन की तरह पेश कर दिया था।

सुशांत को याद करते हुए रिया ने कुछ ऐसी फोटो शेयर की है जो अब तक नहीं देखी गई हैं। इनमें सुशांत और रिया नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का साथ पाकर खुश है। रिया ने फोटो के साथ लिखा है कि वे सुशांत को हर दिन मिस करती हैं। 
अगला लेख
ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण आ सकती हैं नजर, मेकर्स चौंकाना चाहते हैं दर्शकों को