गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. super dancer chapter 4 riteish deshmukh genelia dsouza to grace the show in shilpa shettys absence
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (11:27 IST)

सुपर डांसर चैप्टर 4 : शिल्पा शेट्टी की जगह नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

सुपर डांसर चैप्टर 4 : शिल्पा शेट्टी की जगह नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा - super dancer chapter 4 riteish deshmukh genelia dsouza to grace the show in shilpa shettys absence
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुश्किल वक्त का सामना कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी ने अपने सभी शूटिंग शेड्यूल कैंसिल कर दिए हैं। 
 
शिल्पा शेट्टी इन दिनों रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को जज करती नजर आ रही थी। लेकिन वह बीते कई दिनों से शो से नरादद हैं। इस वजह से हर हफ्ते शो में नए-नए मेहमान शिल्पा शेट्टी की कुर्सी को संभाले हुए हैं। वही इस हफ्ते शो में शिल्पा शेट्टी की जगह रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बतौर मेहमान दिखेंगे।
 
बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी ने पब्लिक अपीरियंस बंद कर दी है। शिल्पा ने अपनी कमबैक फिल्म 'हंगामा 2' का प्रमोशन भी नहीं किया था। वही मुंबई क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से साथ में पूछताछ भी कर चुकी है। 
 
ये भी पढ़ें
रितिक रोशन ने तस्वीर शेयर कर कियारा आडवाणी से पूछा- ठीक लग रहा हूं, फैंस लगा रहे यह कयास