सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान के दोस्तों ने उनके फैंस को लेकर कही यह बात
- उर्वशी रौटेला का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, ट्वीट कर दी जानकारी
- कोरोना वायरस पर बनी पहली फिल्म रिलीज, यह है स्टोरी
- Extraction Movie Review: क्रिस और धमाकेदार एक्शन बनाते हैं फिल्म को देखने लायक
- सलमान खान की अगली फिल्म में आसिम रियाज निभाएंगे यह किरदार!
सनी लियोनी ने वीडियो शेयर कर बताई पति डेनियल वेबर की सच्चाई, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सनी ने एक वीडियो शेयर किया है जो चर्चा में आ गया है।
इस वीडियो में सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के बारे में कई खुलासे करती दिखाई दे रही हैं। वो भी अपने पति के सामने ही, लेकिन डेनियल इससे बेखबर नजर आ रहे हैं। सनी लियोनी का ये वीडियो काफी फनी है।
वीडियो में सनी दिखाती है कि डेनियल खाना बनाते हैं, लेकिन वो पूरा खाना जला हुआ है। वह पूरे दिन लेटे रहते हैं और टीवी देखते हैं और सिर्फ सेल्फी लेते हैं। सनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ये है डेनियल की सच्चाई।
सनी और डेनियल का ये वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। दोनों आम पति-पत्नी की तरह एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। बता दें कि सनी लियोनी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी हुई हैं। वो फनी वीडियोज के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।
