शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunny leone moping the floor in glamorous style video viral
Written By
Last Modified: बुधवार, 6 मई 2020 (18:17 IST)

शॉर्ट ड्रेस और हाई हील्स पहनकर ग्लैमरस अंदाज में पोछा लगाती नजर आईं सनी लियोनी, वीडियो वायरल

शॉर्ट ड्रेस और हाई हील्स पहनकर ग्लैमरस अंदाज में पोछा लगाती नजर आईं सनी लियोनी, वीडियो वायरल - sunny leone moping the floor in glamorous style video viral
लॉकडाउन में बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोनी अपने वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। वे अपने फैंस के साथ चैट करने के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ग्लैमरस अंदाज में पोछा लगाती नजर आ रही हैं।

 
सनी लियोनी का ये टिकटॉक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है, इसके साथ उन्होंने हाई हील्स पहन रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने ज्वेलरी भी पहनी हैं। सनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अगर मुझे पोचा लगाने के लिए फोर्स किया गया तो ये मेरा अंदाज होगा।'
 
इस वीडियो में सनी लियोनी नए अंदाज में घर में पोछा लगाती नजर आ रही हैं। वो कभी डांस कर रही हैं तो कभी गाना गाते हुए घर की सफाई कर रही हैं। सनी के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं 
 
इससे पहले सनी लियोनी ने एक और मजेदार वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अपने पति संग प्रैंक करती नजर आ रही थीं। वीडियो में सनी पति के साथ प्रैंक करने के लिए उंगली कटने का नाटक करती हैं। 
 
बता दें कि सनी लियोनी की तरह ही कई स्टार्स लॉकडाउन में मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म कोका कोला, रंगीला और वीरामादेवी में जलवे बिखेरती दिखाई देंगी।
 
ये भी पढ़ें
शराब की दुकान पर धक्का-मुक्की देख भड़के अर्जुन रामपाल, बोले- ये लोग पिटाई के लायक...