सम्बंधित जानकारी
- प्रियंका चोपड़ा के अंकल के साथ लूटपाट, बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूटा
- क्या पाकिस्तानी क्रिकेटर संग शादी की प्लानिंग कर रहीं तमन्ना भाटिया, एक्ट्रेस ने बताया सच
- किशोर कुमार ने गाने की रिकॉडिंग के लिए खुद सत्यजीत रे को बुलाया था मुंबई, 57 साल बाद वह खत आया सामने
- डेटिंग के दिनों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते थे आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यय, यह तस्वीर है सबूत
- Coronavirus : वर्चुअल कॉफी डेट पर जाएंगी परिणीति चोपड़ा, फंड जुटाकर 1000 परिवारों की करेंगी मदद
शॉर्ट ड्रेस और हाई हील्स पहनकर ग्लैमरस अंदाज में पोछा लगाती नजर आईं सनी लियोनी, वीडियो वायरल
लॉकडाउन में बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोनी अपने वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। वे अपने फैंस के साथ चैट करने के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ग्लैमरस अंदाज में पोछा लगाती नजर आ रही हैं।
सनी लियोनी का ये टिकटॉक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है, इसके साथ उन्होंने हाई हील्स पहन रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने ज्वेलरी भी पहनी हैं। सनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अगर मुझे पोचा लगाने के लिए फोर्स किया गया तो ये मेरा अंदाज होगा।'
इस वीडियो में सनी लियोनी नए अंदाज में घर में पोछा लगाती नजर आ रही हैं। वो कभी डांस कर रही हैं तो कभी गाना गाते हुए घर की सफाई कर रही हैं। सनी के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं
इससे पहले सनी लियोनी ने एक और मजेदार वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अपने पति संग प्रैंक करती नजर आ रही थीं। वीडियो में सनी पति के साथ प्रैंक करने के लिए उंगली कटने का नाटक करती हैं।
बता दें कि सनी लियोनी की तरह ही कई स्टार्स लॉकडाउन में मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म कोका कोला, रंगीला और वीरामादेवी में जलवे बिखेरती दिखाई देंगी।
