1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny leone husband daniel weber suffring from anxiety during the covid pandemic

सनी लियोनी के पति का फूटा दर्द, कोरोना काल में इतनी बार हुए एंग्जाइटी का शिकार

Sunny Leone
बॉलीवुड एक्टर सनी लियोनी और डेनियल वेबर फैंस को अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सनी और डेनियल की बॉन्डि़ंग चर्चा में बनी रहती हैं। दोनों ने लॉकडाउन का पूरा समय अपने बच्चों के साथ ही बिताया है। 
 
अब एक इंटरव्यू के दौरान डेनियल वेबर ने कोरोना काल में हुई परेशानियों पर अपना दर्द बयां किया है। डेनियल ने बताया कि पैनडेमिक के दौरान उन्हें 100 से भी ज्यादा बार एंग्जाइटी अटैक आए। 
 
डेनियल वेबर ने बताया कि, कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी हैरान करने वाली थी। इस लहर में चारों तरफ अफरातफरी का माहौल था जो दिल तोड़ने वाला था। मैं इस समय पर लोगों की मदद करना चाहता था, ना सिर्फ पैसों से बल्कि उस उम्मीद से भी जो लोग धीरे-धीरे खोते जा रहे थें। 
 
डेनियल वेबर ने खुद के बारे में बात करते हुए बताया कि इस पेंडेमिक में मैं एक नहीं, दो नहीं बल्कि 100 बार एंग्जाइटी का शिकार हुआ। हम सब एंग्जाइटी का शिकार हुए क्योंकि हम सब अपने परिवार को बचाने में जुटे हैं।
 
इसके बाद डेनियल ने अपने बच्चों और उनके रख-रखाव के बारे में बात करते हुए बताया कि,'मैंने अपने बच्चों को ऐसा माहौल दिया जिससे उन्हें महसूस ही ना हो की बाहर सबकुछ बंद है। मैं बच्चों के साथ पार्किंग गैरेज में फन एक्टिविटीज करता था। जिससे वो आपस में खेलते रहें, बाहर जाने की नौबत ही ना आए।'
 
डेनियल ने यह भी बतायाकि इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों और फैमिली को कैसे मैनेज किया। उन्होंने कहा, मैंने उनके लिए एक एटमॉसफियर बनाने की कोशिश की जिसमें उन्हें ऐसा ना लगे कि वे लॉकडाउन में रह रहे हैं। मैं उनके साथ गैराज में खेल-कूद करता था और घर के अलग-अलग कमरों में उनके साथ मस्ती करता था।
 
अगला लेख
'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी पर लगा रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार