1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. saumya tandon accused of posing as frontline worker for vaccination

मीरा चोपड़ा के बाद सौम्या टंडन पर लगा फर्जी आईडी से कोरोना वैक्सीन लगवाने का आरोप

Meera Chopra
देश में कोरोनावायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का काम तेजी से जारी है। वहीं फर्जी आईडी से वैक्सीन लगवाने की खबरें भी लगातार आ रही है। बीते दिनों एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा पर फर्जी आईडी से वैक्सीन लगवाने का आरोप लगा था। अब टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन पर फर्जी आईडी बनवाकर कोविड वैक्सीन लगवाने का आरोप लगा है। 

 
खबरों के अनुसर सौम्या टंडन पर एक फ्रंटलाइन वर्कर बनकर वैक्सीन लगवाने का अरोप लगा है। सौम्या के फर्जी आईडी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सौम्या टंडन ने ट्वीट कर इन आरोपों को झूठा करार दिया है। 
 
सौम्या ने ट्वीट कर लिखा, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मैंने अवैध तरीके से ठाणे में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। मैंने अपना पहला डोज लिया जरूर है लेकिन पूरी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने घर के पास स्थित एक सेंटर पर। कृप्या असत्यापित रिपोर्ट और दावों पर विश्वास न करें।
 
बता दें कि इससे पहले मीरा चोपडा पर भी फ्रंटलाइन वर्कर बनकर वैक्सीन लेने का आरोप लग चुका है। कहा गया कि मीरा ने ठाणे के पार्किंग प्लाझा कोविड सेंटर में सुपरवाइजर का नकली पहचान पत्र बनवाकर वैक्सीन लगवाई है। उस वक्त महाराष्ट्र में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन नहीं लग रही थी। 
 
अगला लेख
5जी मामला : कोर्ट ने खारिज की जूही चावला की याचिका, लगाया 20 लाख का जुर्माना